खेत बचाओ अभियान - रबी 2026

खेत बचाओ अभियान (केबीए) - रबी 2026 एक राष्ट्रव्यापी अभियान है, जो 22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लगभग 50 लाख किसानों लक्षित करते हुए  34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों, 700 से अधिक जिलों तथा 50,000 गाँवों में मृदा स्वास्थ्य, उर्वरकों के संतुलित उपयोग और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। इस अभियान की प्रमुख प्राथमिकताओं में संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, फसल विविधीकरण और जलवायु-अनुकूल कृषि शामिल हैं। इसके अंतर्गत केवीके और एटीएमए को शामिल करते हुए 4,150 टीमों के गठन की परिकल्पना की गई है, जिन्हें 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों और एटीएमए के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस पहल के तहत खेतों में 50,000 व्‍यावहारिक प्रदर्शन  और 11,750 व्यवस्थित प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का लक्ष्य है। अभियान के माध्यम से सोशल मीडिया आउटरीच के जरिए  1.5 करोड़ किसानों तक पहुँच कायम करने का अनुमान है, जबकि समग्र डिजिटल आउटरीच को बढ़ाकर 2.5 करोड़ किसानों तक विस्तारित करने की परिकल्पना की गई है।